देश के भागों में आयोजित किए गए

शासन में उत्‍कृष्‍टता पर क्षेत्रीय सम्‍मेलन – वर्ष 1997 में आयोजित किए गए मुख्‍य मंत्रियों के सम्‍मेलन के फलस्‍वरूप ही प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा नागरिक चार्टर और जबावदेही प्रशासन, प्रभावी और त्‍वरित लोक शिकायत निवारण प्रणाली, पारदर्शिता और सूचना का अधिकार तथा श्रेष्‍ठ प्रक्रियाओं का प्रसारण करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक कार्य योजना अपनाई गई है। गैर-सरकारी संगठनों, प्रबुद्ध व्‍यक्‍तियों और जनसंचार आदि के प्रतिनिधियों सहित राष्‍ट्रीय और राज्‍य स्‍तर के संगठनों के साथ अन्‍य स्‍टेकधारकों को एक ही मंच पर सुशासन प्रक्रियाएं तैयार करने और क्रियान्‍वयन के क्षेत्र में अर्जित अपने-अपने अनुभवों को साझा करने का सुअवसर प्रदान करने के प्रयोजन से क्षेत्रीय सम्‍मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक चार्टर सहित सुशासन की प्रक्रियाओं को क्रियान्‍वित करने के लिए उत्‍तरदायी केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के वरिष्‍ठ अधिकारी, निर्णायक स्‍तर के अधिकारी, गैर-सरकारी संगठनों/उपभोक्‍ता संगठनों आदि के प्रतिनिधि इस सम्‍मेलन में भाग लेंगे। सम्‍मेलन का मुख्‍य उद्देश्‍य सुशासन को बढ़ावा देने के लिए हाल के सुधारों के प्रति प्रतिभागियों के बीच जागरूकता उत्‍पन्‍न करना है। सुशासन को क्रियान्‍वित करने के लिए उत्‍तरदायी भारत सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारी, राज्‍य सरकारों के अधिकारी और शासन तथा प्रशासन के क्षेत्र के विशेषज्ञ इन सम्‍मेलनों के मुख्‍य सहभागी/प्रतिभागी होते हैं। इस प्रकार के सभी क्षेत्रीय सम्‍मेलनों की सूची यहां उपलब्‍ध है ।

 देश के विभिन्‍न भागों में क्षेत्रीय सम्‍मेलन आयोजित किए गए ।

 

क्रम सं.

शहर

राज्‍य

शीर्षक

तिथि

1.

 

नैनीताल

उत्तराखंड

सुशासन और श्रेष्ठ प्रथाओं का रेप्लीकेशन

जुलाई, 2017

2.

जयपुर

राजस्‍थान

नागरिक केन्द्रिक सेवा प्रदायगी में नवाचार

दिसम्‍बर, 2016

3.

गुवाहाटी

असम

नागरिक केन्द्रिक  सेवा प्रदायगी में मौलिक तथा उच्‍च प्रभाव वाले पहल

सितम्‍बर, 2016

4.

बेंगलुरू

कर्नाटक

न्‍यूनतम सरकार- अधिकतम शासन 

दिसम्‍बर, 2015

5.

रायपुर

छत्‍तीसगढ़

लोक सेवा  प्रदायगी में नवाचार

जनवरी, 2015

6.

भुवनेश्‍वर

उड़ीसा

लोक सेवा  प्रदायगी में नवाचार

नवम्‍बर, 2014

7.

बेंगलुरू

कर्नाटक

सफलताओं से सीखना

जनवरी, 2014

8.

गुड़गांव

हरियाणा

सफलताओं से सीखना

दिसम्‍बर, 2013

9.

गुवाहाटी

असम

नागरिक केन्द्रिक शासन के लिए सुधार

नवम्‍बर, 2012

10.

हैदराबाद

आंध्रप्रदेश

नागरिक केन्द्रिक शासन के लिए सुधार

अक्‍तूबर, 2012

11.

पुडुचेरी

पुडुचेरी

नागरिक केन्द्रिक शासन के लिए सुधार

मार्च, 2012

12.

पटना

बिहार

नागरिक केन्द्रिक शासन के लिए सुधार

सितम्‍बर, 2011

13.

शिमला

हिमाचल प्रदेश

लोक सेवा प्रदायगी में उत्‍कृष्‍टता और ई-शासन की भूमिका

नवम्‍बर, 2010

14.

गोवा

गोवा

लोक सेवा प्रदायगी में उत्‍कृष्‍टता और ई-शासन की भूमिका

अक्‍तूबर, 2010

15.

गुवाहाटी

असम

शासन में उत्‍कृष्‍टता

जुलाई, 2010

16.

गोवा

गोवा

शासन में उत्‍कृष्‍टता

फरवरी, 2010

17.

मैसूर

कर्नाटक

शासन में उत्‍कृष्‍टता

नवम्‍बर, 2009

18.

नैनीताल

उत्‍तराखंड

शासन में उत्‍कृष्‍टता

अक्‍तूबर, 2009

19.

तिरूअनंतपुरम्

केरल

लोक सेवा प्रदायगी में उत्‍कृष्‍टता

जनवरी, 2008

20.

गुवाहाटी

असम

लोक सेवा प्रदायगी में उत्‍कृष्‍टता

नवम्‍बर, 2007

21

पुणे

महाराष्‍ट्र

लोक सेवा प्रदायगी में उत्‍कृष्‍टता

अक्‍तूबर, 2007

22

मसूरी

उत्‍तराखंड

लोक सेवा प्रदायगी में उत्‍कृष्‍टता

जुलाई, 2007

23

हैदराबाद

आंध्रप्रदेश

सुशासन को बढ़ावा देना

जनवरी, 2007

24.

अहमदाबाद

गुजरात

सुशासन को बढ़ावा देना

जनवरी, 2007

25.

दीमापुर

नागालैंड

सुशासन को बढ़ावा देना

नवम्‍बर, 2006

26

जयपुर

राजस्‍थान

सुशासन को बढ़ावा देना

अक्‍तूबर, 2006