फिल्मों की सूची

श्रेष्‍ठ प्रथाओं पर वृत्‍तचित्रों  का निर्माण - शासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का एक उद्देश्‍य श्रेष्‍ठ प्रथाओं को बढ़ावा देना है। कई राज्‍यों ने प्रशासन तथा सेवा प्रदायगी के विभिन्‍न पहलुओं में उत्‍कृष्‍टता हासिल की है। यह लाभप्रद होगा यदि विचारों का आदान-प्रदान करके एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाया जाए। विभाग समूचे देश में श्रेष्‍ठ प्रथाओं पर वृतचित्र फिल्‍मों का निर्माण कार्य करता है। ये फिल्‍में प्रशासकों के लिए बहुत अधिक लाभदायक होती हैं और सफलताओं की कथाओं के प्रचार-प्रसार से इसकी अन्‍यत्र पुनरावृति भी सुविधाजनक हो सकेगी। सुशासन प्रथाओं पर इस विभाग द्वारा निर्मित वृतचित्रों को इसकी वेबसाइट पर देखा जा सकता है ।

फिल्मों की सूची